Coronavirus: इन साइट के जरिए ट्रैक कर सकेंगे कोरोना वायरस की जानकारी

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनिया के ज्यादातर देशों में हाहाकार मचा दिया है। इस वायरस के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई हैं। साथ ही लाखों लोग इसकी चपेट में हैं। वहीं, अलग-अलग देशों की सरकारें भी इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़े प्रयास कर रही हैं। वहीं, इसी बीच ग्लोबल लेवल पर कई वेबसाइट लॉन्च की गई हैं, जो इस वायरस को पूरी तरह से ट्रैक करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी साइट्स की जानकारी देंगे, जिससे आप भी इस वायरस को ट्रैक कर पाएंगे और आपको सटीक जानकारी मिलेगी। तो आइए जानते हैं इन वेबसाइट के बारे में...

WorldoMeters
इस वेबसाइट के जरिए आप कोरोना वायरस को आसानी से ट्रैक कर सकते है। इस साइट पर आपको कोरोना वायरस से जुड़ी पल-पल की जानकारी मिलेगी। जानकारी हासिल करने के लिए आपको साइट पर जाकर कोरोना वायरस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद साइट आपको कोरोना वायरस के आंकड़े दिखाएगी।

Tracking Coronavirus COVID 19
इस साइट के जरिए आप कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते है। यहां आपको अलग-अलग देशों में कोरोना वायरस से हुई मौत और इससे संक्रमित हुए लोगों के आंकड़ों की जानकारी मिलेगी।