कूलपैड ने लॉन्च किया दो कैमरों वाला फोन, जानिए कीमत और खासियत
विज्ञापन

कूलपैड ने लेईको के साथ मिलकर कूल 1 डुअल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दो अलग-अलग वेरियंट्स में उपलब्ध होगा। हालांकि दोनों वेरियंट्स की कीमत में कोई अंतर नहीं है।

इसका एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा जो सिर्फ ऑनलाइन (अमेजन) स्टोर में ही मिलेगा। जबकि दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। यह सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा।

खासियत
कूलपैड की सबसे खास बात ये है कि इसमें 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। जो अलग-अलग मोड की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए हैं। इसके साथ ही इसमें डुअल टोन फ्लैश है।
विज्ञापन