BSNL Recharge: बीएसएनएल के इस प्लान के आगे Jio-Airtel भी फेल! कम कीमत में मिलेगी 100 दिन की वैधता और 3GB डाटा
BSNL Recharge Plans:
बीएसएनएल के इस प्लान में आपको कई शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में आप इंटरनेट का लुत्फ भी उठा सकेंगे। अगर आप तीन महीने की वैलिडिटी के साथ किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए है।

यदि आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने 100 दिन की वैलिडिटी वाले एक नए रिचार्ज प्लान को जारी कर दिया है। इस प्लान में ग्राहकों को कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी। अगर आप भी बीएसएनएल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में यह प्लान आपके बड़े काम का हो सकता है। इस प्लान में आपको कई शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप इंटरनेट का लुत्फ भी उठा सकेंगे। अगर आप तीन महीने की वैलिडिटी के साथ किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए है। चलिए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में...

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 107 रुपये है। इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको कुल 100 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। पहले इस प्लान के साथ 40 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। प्लान के साथ आपको 60 दिन के लिए बीएसएनएल ट्यून्स यानी पर्सनल रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) की सुविधा भी मिलती है। प्लान में आपको कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलते हैं। इस प्लान के साथ पहले 200 मिनट मिलते थे। बीएसएनएल के इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आप इंटरनेट का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए 100 दिन के लिए कुल 3GB डाटा मिलता है। इस प्लान में आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट का फायदा नहीं मिल रहा है। आप 3 जीबी डाटा को अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। 3 जीबी डाटा खत्म होने के बाद आपको इंटरनेट इस्तेमाल करना है तो अलग से डाटा पैक लेना होगा या मोबाइल बैलेंस से शुल्क देना होगा।