BSNL का यह रिचार्ज करा लिया तो मौज ही मौज! कम कीमत में मिलेगा डेली 1.5GB डाटा और लंबी वैलिडिटी

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के प्लान आज भी किसी अन्य टेलीकॉम कंपनी के प्लान के मुकाबले सस्ते हैं। BSNL के पास कई तरह के प्रीपेड प्लान हैं जिनमें से अधिकतर यूजर्स के काम के हैं। कई प्लान ऐसे भी हैं जिनके साथ कई तरह की शानदार सुविधाएं मिलती हैं। यदि आप भी उन ग्राहकों में से एक हैं जिन्हें कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं चाहिए तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL के कम कीमत वाले और एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान की जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं....

बीएसएनएल का 139 रुपये वाला प्लान
हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 139 रुपये वाले प्लान की। इस प्लान के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में आपको डेली 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ध्यान दें कि 1.5GB डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps रह जाती है।

बीएसएनएल के 139 रुपये वाले प्लान में लोकल कॉलिंग के साथ एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यदि आप कम कीमत में ज्यादा डाटा और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।