Recharge Plans: BSNL, Airtel , Jio या VI; किसमें मिलता है सबसे बेस्ट OTT प्लान, जानें डिटेल्स

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Tue, 05 May 2026 03:51 PM IST
सार

Telecom OTT bundles:

बढ़ती महंगाई के दौर में अब सिर्फ रोजमर्रा का खर्च ही नहीं, बल्कि इंटरटेनमेंट भी महंगा होता जा रहा है। ऐसे में रीचार्ज और महंगे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन जेब पर भारी पड़ने लगा है। इसलिए अगर आप मोबाइल रीचार्ज के साथ OTT प्लेटफॉर्म्स का भी मजा लेना चाहते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियां अब आपके लिए बेहतरीन वैल्यू ऑफर लेकर आई हैं। आइए जानते हैं एयरटेल, जियो, वोडा और बीएसएनएल के कौन से प्लान्स में आपको शानदार ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल सकता है।

विज्ञापन
BSNL, Airtel, Jio, and Vi, this company offers best OTT plan, get Netflix, Prime, much more
बेस्ट ओटीटी प्लान्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते सब्सक्रिप्शन चार्ज अब आम आदमी के जेब पर भारी पड़ने लगा है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि अलग-अलग एप पर पैसे खर्च करने के बजाय टेलीकॉम कंपनियों के उन रिचार्ज प्लान्स को चुना जाए, जो डेटा के साथ-साथ मनोरंजन का पूरा पैकेज मुफ्त या कम कीमत में देते हैं। वहीं, मई 2026 में एयरटेल, जियो, वोडाफोन और बीएसएनएल ग्राहकों के लिए बचत के नए रास्ते भी खोल दिए हैं। कंपनियों ने ऐसे प्लान्स पेश किए हैं, जिसमें मात्र 279 रुपये में आपको ओटीटी बेनिफिट मिल सकता है। एयरटेल और जियो जैसे दिग्गज अब नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे प्रीमियम एप्स को अपने प्लान्स के साथ बंडल कर रहे हैं, जिससे आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।

    मई 2026 के टॉप 5 ओटीटी बंडल प्लान्स

    Airtel Rs 399 Plan
    Airtel Rs 399 Plan - फोटो : एयरटेल

    एयरटेल (वैल्यू लीडर):

    एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए खास 279 रुपये वाला प्लान लेकर आया है। जो इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। एयरटेल के इस खास प्लान में आपको नेटफ्लिक्स बेसिक और जियोहॉटस्टार समेत 20+ ओटीटी एप्स का एक्सेस मिलेगा। वहीं, अगर आपको लंबी अवधि के लिए सब्सक्रिप्शन चाहिए तो इनका 3,999 रुपये वाला वार्षिक प्लान बेहतर साबित हो सकता है, जिसमें आपको एपल टीवी और प्राइम वीडियो का एक्सेस भी मिल सकता है।

    JIO
    JIO - फोटो : JIO

    जियो

    : जियो अपने ग्राहकों के लिए 1,299 रुपये वाला प्लान पेश किया है, इसमें यूजर को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब प्रीमियम का कॉम्बो मिलेगा है। वहीं, क्रिकेट प्रेमियों के लिए तो यह और भी जबरदस्त हो सकता है, क्योंकि इसमें जियोहॉटस्टार वाले वार्षिक प्लान 3,999 रुपये में उपलब्ध हैं, जो साल भर का मनोरंजन सुनिश्चित करते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें