Jio Recharge Plans: घर में लगा है वाई-फाई, तो जियो के ये सस्ते रिचार्ज प्लान्स हैं खास आपके लिए

कोरोना महामारी के बाद से भारत में एक बड़ी आबादी वर्क फ्रॉम होम कर रही है। इस कारण कई लोगों ने अपने घरों के भीतर वाई-फाई कनेक्शन लगाया है। हालांकि, अक्सर देखने को मिलता है कि वाई-फाई लगाने के बाद भी लोगों को अपने मोबाइल फोन में रिचार्ज कराना पड़ता है। ज्यादातर मामलों में जानकारी न होने पर लोग वही बेसिक प्लान का चुनाव करते हैं, जो वो वाई-फाई लगाने के पहले किया करते थे। अगर आप भी यही गलती कर रहे हैं, तो आज हम आपको उन सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपका ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं होगा और आपके जरूरत की सभी चीजें भी मिल जाएंगी। ये रिचार्ज प्लान्स जियो टेलीकॉम कंपनी के हैं। इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट यूज के लिए मोबाइल डाटा भी मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -

जियो का 1559 रुपये का रिचार्ज प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी कुल 336 दिनों की है। प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 24GB डाटा मिलेगा। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 1559 रुपये है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3600 SMS की सुविधा भी मिल रही है।

जियो का 395 रुपये का रिचार्ज प्लान
अगर आपके घर में वाईफाई लगा हुआ है और आपको ज्यादा डाटा की जरूरत नहीं है, तो ये प्लान खास आपके लिए है। जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 395 रुपये है। इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिलेगी।