Airtel, BSNL, Jio और Vi के सालाना प्लान, रोज मिलता है 2GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Jan 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Best Annual Prepaid Plans From Airtel BSNL Jio and Vodafone idea with daily 2GB Data
Best Annual Prepaid Plans - फोटो : अमर उजाला

    आपमें से कई लोग होंगे जो एक ही बार पूरे एक साल के लिए प्री-पेड रिचार्ज कराते होंगे और कई लोग ऐसे भी होंगे जो एक ही बार में एक साल का रिचार्ज कराने की सोच रहे होंगे। सालाना (एनुअल) रिचार्ज कई मायनों में बढ़िया भी रहता है कि बार-बार रिचार्ज के झंझट से आजादी मिल जाती है और कई बार कुछ पैसे भी बच जाते हैं। आज की इस रिपोर्ट हम आपको Airtel, BSNL, Reliance Jio और Vi (Vodafone Idea) के बेस्ट सालाना रिचार्ज के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

    Airtel
    Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    Airtel का बेस्ट एनुअल प्लान

    Airtel के पास ‘Truly Unlimited' नाम से एक सालाना प्लान है जिसकी कीमत 2,498 रुपये है। इस प्लान के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग है और रोज 100 SMS भेजने की भी सुविधा है। इस प्लान में पूरे एक साल के लिए Airtel Xstream Premium, Wynk Music और Shaw एकेडमी के साथ ऑनलाइन कोर्स करने का मौका मिलेगा। साथ ही फासटैग खरीदने पर 100 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। एयरटेल के पास एक अन्य प्लान 2,698 रुपये का है जिसमें उपरोक्त प्लान की सुविधाओं के अलावा एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL का बेस्ट एनुअल प्लान

    BSNL के पास 1,999 रुपये का प्लान है जो काफी लोकप्रिय है। इस प्लान की वैधता एक साल के लिए है। इसमें आपको रोज 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इसमें हर रोज 3GB हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 SMS भेजने की भी सुविधा मिलेगी। इस प्लान में 60 दिनों के लिए लोकधुन (Lokdhun) का सब्सक्रिप्शन और 365 दिनों के लिए Eros Now का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें