अनुच्छेद 370: गूगल पर लोग सर्च कर रहे 'कश्मीरी लड़की से शादी कैसे करें'

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 08 Aug 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Articel 370 People are Searching how to Marry Kashmiri Girl on Google
marry a kashmiri girl GOOGLE - फोटो : Google

    जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाने के गृह मंत्री अमित शाह के एलान के बाद से देशभर के पुरुष इतिहास में जुट गए और गूगल पर ‘Marry Kashmiri Girl’ और how can i marry a kashmiri girl सर्च करने लगे। सोशल मीडिया पर कश्मीरी लड़कियों से शादी को लेकर लिए फोटो/वीडियो और पोस्ट शेयर होने लगे।

    marry a kashmiri girl GOOGLE
    marry a kashmiri girl GOOGLE - फोटो : GOOGLE

    गूगल पर मैरी कश्मीरी गर्ल सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में सर्च किया जा रहा है, जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे पर तेलंगाना, चौथे नंबर पर कर्नाटक और पांचवे नंबर पर महाराष्ट्र है। वहीं Kashmiri girls सर्च करने में केरल पहले नंबर पर, झारखंड दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश तीसरे नंबर पर है। जबकि 6 अगस्त को मैरी कश्मीरी गर्ल सबसे ज्यादा दिल्ली में सर्च किया गया था।

    buy land in Kashmir
    buy land in Kashmir - फोटो : Google

    कश्मीर में जमीन खरीदने को लेकर सबसे ज्यादा सर्च झारखंड में हुए हैं। वहीं इस मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर और हरियाणा तीसरे नंबर पर है, जबकि how to buy land in Kashmir को लेकर सबसे ज्यादा सर्च हरियाणा में हुए हैं। जमीन कैसे खरीदे के मामले में सर्च करने में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर और महाराष्ट्र तीसरे नंबर है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें