Vivo Carnival: वीवो के स्मार्टफोन पर 9,000 रुपये तक की छूट

वैलेंटाइन के खास मौके पर अमेजॉन ने वीवो कार्निवाल का आयोजन किया है। यह आयोजन 12-14 फरवरी तक है। इस दौरान वीवो के कई शानदार सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन पर 9 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है तो आइए देखते हैं कि कौन से मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है?

वीवो वी5 प्लस
इस फोन पर 6 हजार रुपये की छूट मिल रही है। वहीं एक्सचेंज के साथ खरीदने पर 3,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा। यानी इस फोन पर कुल 9,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Vivo V7+ Infinite Red
मनीश मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए इस फोन पर भी 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर, बुकमाय शो पर 500 रुपये का कपल मूवी टिकट मिल रहा है। इस फोन की कीमत 22,990 रुपये है। इस फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।