Amazon Summer sale: शाओमी के इन 6 प्रोडक्ट्स पर मिल रही है 10 हजार रुपये तक की छूट

Amazon पर समर सेल 2019 की शुरुआत हो गई है। तीन दिन तक चलने वाली अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन, स्पीकर्स, टीवी, ऑडियो प्रोडक्ट्स, मोबाइल एसेसीरीज, फिटनेस ट्रैकर जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल में शाओमी के प्रोडक्ट्स पर 10 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है तो आइए जानते हैं कौन-कौन से प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है ऑफर।

Xiaomi Mi LED TV 4 Pro 55
इस टीवी को 10 हजार रुपये तक की छूट के साथ 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर इसकी एमआरपी 54,999 रुपये दी गई है और छूट के साथ इसे 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Xiaomi Redmi 6 Pro
शाओमी के इस को 1 हजार रुपये की छूट के साथ 8,4999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं इस फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 9,999 रुपये में मिल रहा है।