अमेजॉन-फ्लिपकार्ट की महासेल आज से शुरू, कहां से शॉपिंग करना होगा फायदे का सौदा

अमेजॉन इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों ई-कॉमर्स साइट आज यानि 16 जुलाई से सेल का आयोजन कर रही हैं। दोनों साइट पर सेल 19 जुलाई की रात 12 बजे तक चलेगी। अमेजॉन ने जहां 36 घंटे के लिए प्राइम डे सेल की शुरुआत की है, वहीं फ्लिपकार्ट ने बिग शॉपिंग डेड का आयोजन किया है। 3 दिनों तक चलने वाली इस सेल में मोबाइल, लैपटॉप, फ्रीज, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, फर्नीचर और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी लेकिन सवाल यह है कि आपको कौन सी साइट से शॉपिंग करना फायदे का होगा। आइए जानते हैं।

सबसे पहले अमेजॉन की बात करें तो अमेजॉन की यह सेल सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए जिन्होंने अमेजॉन की प्राइम मेंबरशिप ली या फिर लेंगे। इसके लिए कंपनी ने 129 रुपये का 1 महीने के लिए प्राइम मेंबरशिप भी पेश किया है। अमेजॉन की प्राइम डे सेल में मोबाइल एसेसरीज पर 40 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा कंपनी अपने स्मार्ट स्पीकर इको पर भी डिस्काउंट देगी।

अमेजॉन पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही अमेजॉन पे यूजर्स को 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। अगली स्लाइड में जानें फ्लिपकार्ट के ऑफर्स। अमेजॉन की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।