Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल का आज है आखिरी दिन, इन स्मार्टफोन पर मिलेगी शानदार डील्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 04 Oct 2019 12:47 PM IST
Amazon And Flipkart Festival Sale Last Day Bumper Discount Offers On Smartphones Know How To Grab It
amazon flipkart sale

    देश की दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) की शानदार सेल का आज आखरी दिन है। दोनों ऑनलाइन स्टोर की सेल 29 सितंबर से शुरू हुई थी। इसके साथ ही ग्राहकों को ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और बिग बिलियन डे सेल में इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फैशन के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील्स और ऑफर्स मिले हैं।

    इसके अलावा ग्राहकों को खरीदारी पर एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से नो कॉस्ट ईएमआई और 10 फीसद की अतिरिक्त छूट दी गई है। वहीं, लोग इन दोनों सेल के आखरी दिन का फायदा उठा सकते हैं। हम आपके लिए स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनपर आकर्षक डील्स और डिस्काउंट लेकर मिल रहा है।

    OnePlus 7
    OnePlus 7

    Oneplus 7

    ग्राहक वनप्लस 7 स्मार्टफोन को मात्र 29,999 रुपये में खरीद सकेंगे, क्योंकि सेल में इसपर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है। वहीं, कंपनी ने इस फोन को 32,999 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा था।

    Redmi 7A
    Redmi 7A - फोटो : social media

    Redmi 7A

    अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में रेडमी 7ए ग्राहकों के लिए सिर्फ 4,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। शाओमी इस फोन को 6,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। ग्राहकों को इस फोन में बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें