जियो और एयरटेल के सबसे सस्ते अनलिमिटेड प्लान में कौन-सा है बेहतर, जानें यहां

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 15 Dec 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
airtel rs 148 and jio rs 149 recharge prepaid plan which one better after tariff hike December 2019
फोन

    टेलीकॉम बाजार में टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ने से हलचल मची हुई है। तीन दिसंबर के बाद से ही रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने महंगी कीमतों के साथ नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। वहीं, तीनों कंपनियों के रिचार्ज पैक में करीब 39 से लेकर 43 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जुड़ने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है। दूसरी तरफ जियो ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 149 रुपये वाला पैक को दोबारा बाजार में उतारा है।

    female chatting on smartphone
    female chatting on smartphone - फोटो : social media

    ऐसे में लोगों को अपने लिए प्रीपेड प्लान चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो हम इस परेशानी को खत्म करने के लिए आपके लिए जियो और एयरटेल के दो टैरिफ प्लान लेकर आए हैं, जिससे आप जान सकेंगे कि किस कंपनी का प्लान आपके लिए बेहतर है। अगली स्लाइड में जियो का प्लान पर डाले अपनी नजर...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्लान

    सबसे पहले रिलायंस जियो के इस प्लान की बात करें तो आपको इसमें प्रतिदिन 1 जीबी डाटा (कुल 24 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे, लेकिन आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 (एफयूपी मिनट) मिलेंगे। साथ ही आप इस पैक में जियो एप्स को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 24 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें