Airtel Recharge Plans: लंबी वैलिडिटी के लिए ये प्लान्स हैं खास, कॉलिंग और डाटा के साथ मिलेगा ओटीटी का मजा

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Fri, 13 May 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
Airtel Recharge Plans you will get long validity and OTT subscription on these plans of airtel
Airtel Recharge Plans - फोटो : अमर उजाला

    Airtel Recharge Plans:

    आज हम आपको एयरटेल के उन खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ ओटीटी का मजा भी मिल रहा है। कोरोना महामारी के बाद से कई लोग घरों पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई भी ऑनलाइन चल रही है। इस कारण आज के समय इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन चुका है। इंटरनेट के बिना हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। अगर आप कॉलिंग और इंटरनेट के लिए एयरटेल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। एयरटेल के जिन रिचार्ज प्लान्स के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, उनमें आपको कई शानदार बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और एयरटेल एक्सस्ट्रीम का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा इन प्लान्स में आपको SMS की सुविधा भी मिलती है। आइए जानते हैं इनके बारे में -

    Airtel Recharge Plans
    Airtel Recharge Plans - फोटो : istock

    एयरटेल का 839 रुपये का रिचार्ज प्लान

    एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 839 रुपये है। इसमें आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। इसके अलावा इंटरनेट उपयोग के लिए आपको इसमें रोजाना 2GB डाटा मिलता है। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।

    Airtel Recharge Plans
    Airtel Recharge Plans - फोटो : iStock

    वहीं बात अगर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की करें, तो इसमें आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में आपको अमेजन प्राइम वीडियो एमई का एक महीने का फ्री ट्रायल और एयरटेल एक्सस्ट्रीम का 84 दिनों का मोबाइल पैक भी मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें