ऑफर: Airtel के ग्राहकों को फ्री में मिल रहा 5GB डाटा, ऐसे करें क्लेम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Sep 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Airtel Offering Prepaid Customers 5GB of Free Data here how to claim
Airtel Free data - फोटो : अमर उजाला

    फ्री की चीजें किसे पसंद नहीं हैं और अब तो आटा से ज्यादा डाटा की मांग है। आज किसी को फ्री डाटा मिल जाए तो वह खुश हो जाता है तो यदि आप भी Airtel के ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशी का मौका है। Airtel अपने ग्राहकों को फ्री में 5 जीबी डाटा मिल रहा है। Airtel का यह डाटा एयरटेल थैंक्स एप के जरिए मिलेगा। आइए जानते हैं इस डाटा को क्लेम करने का तरीका...

    Airtel
    Airtel - फोटो : Airtel

    Airtel के इस फ्री डाटा ऑफर के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। Airtel का यह 5GB फ्री डाटा उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जो Airtel Thanks एप को डाउनलोड करेंगे और अपने एयरटेल के नंबर से लॉगिन करेंगे। बता दें कि एयरटेल थैंक्स एप के जरिए रिचार्ज से लेकर पेमेंट तक किए जा सकते हैं।

    Airtel Free data
    Airtel Free data - फोटो : अमर उजाला

    Airtel का यह फ्री डाटा नए ग्राहकों को मिल रहा है और कुछ लोगों को कम डाटा भी मिल सकता है लेकिन अधिकतम 5GB डाटा है। 5 जीबी डाटा के लिए आपको पांच कूपन मिलेंगे जो कि 1-1 जीबी के होंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें