200 रुपये तक की कीमत में Airtel के बेस्ट प्री-पेड प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

टेलीकॉम कंपनियों का दावा है कि मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट पहले के मुकाबले काफी सस्ता हुआ है लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। सीधी बात इतनी-सी है कि पहले ग्राहकों को नंबर को चालू रखने के लिए रिचार्ज नहीं करवाना पड़ता था लेकिन अब इसके लिए कम-से-कम 45 रुपये का रिचार्ज करना ही होगा। खैर, अब तो यह आपकी मजबूरी बन गई है। आइए Airtel के कुछ अच्छे प्री-पेड प्लान के बारे में जानते हैं जिनकी कीमतें 200 रुपये से कम हैं।

Airtel का 129 रुपये वाला प्लान
Airtel के इस प्लान में आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान की वैधता 24 दिनों की है। इस प्लान के तहत कुल 300 एसएमएस भी मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान में महज 1GB डाटा मिलेगा। इस प्लान में आपको Airtel Xstream एप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Airtel का 149 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को कुल 2 जीबी डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान में भी Airtel Xstream एप और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में फ्री हेलोट्यून भी है।
- 59,900 रुपये है Apple AirPods Max की कीमत, आखिर क्या है इसमें खास
- Vivo Y51 (2020) भारत में हुआ लॉन्च, 1TB तक की मिलेगी एक्सपेंडेबल मेमोरी
- Coronavirus Vaccine India: कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए इस एप पर करना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें अपने काम की बातें
- Apple की राह पर सैमसंग, इस फोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर!