AI से बन रहे फर्जी आधार कार्ड! कैसे करें असली-नकली की पहचान, जानें आसान तरीका
हाल ही में एक LinkedIn यूजर ने ChatGPT की मदद से नकली आधार कार्ड बनाने का दावा किया, जिससे साइबर सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

Fake Aadhar Card:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की क्षमताएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह अब हमें संकेत देने लगा है कि अगर इसके इस्तेमाल पर कुछ पाबंदियां नहीं लगाई गईं तो यह किसी भी हद तक जा सकता है। एलन मस्क के ग्रोक एआई द्वारा अपशब्द का इस्तेमाल करने के विवाद के बाद अब AI का उपयोग कर फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला भी सामने आ रहा है। हाल ही में एक LinkedIn यूजर ने ChatGPT की मदद से नकली आधार कार्ड बनाने का दावा किया, जिससे साइबर सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

क्या है आधार कार्ड की अहमियत?
आधार भारत सरकार द्वारा जारी 12 अंकों की एक यूनिक आईडी होती है, जो किसी भी भारतीय नागरिक की पहचान साबित करने में मदद करती है। यह बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डेटा के आधार पर बनता है और कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ा होता है।

कैसे करें फर्जी और असली आधार कार्ड की पहचान?
AI से बने नकली आधार कार्ड दिखने में असली जैसे लग सकते हैं, लेकिन इनमें कुछ गड़बड़ियां होती हैं जिन्हें पहचान कर आप असली और नकली की पहचान कर सकते हैं।