अभिनेत्री पूजा देवरिया का फोन हुआ हैक, घरवालों को भेजे उल्टे-सीधे मैसेज

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 21 Feb 2019 12:30 PM IST
Actress Pooja Devariya's phone hacked, actress requested her contacts to block her number
pooja devariya

    पिछले महीने तमिल और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का फोन और ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था, वहीं अब साउथ की एक्ट्रेस पूजा देवरिया का फोन हैकर्स ने हैक कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने पूजा का फोन हैक करके उनके व्हाट्सऐप नंबर से उनके घरवालों को उल्टे-सीधे मैसेज भी किए हैं। इसकी जानकारी पूजा ने ट्वीट करके दी है।

    pooja devariya
    pooja devariya

    पूजा देवरिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए अपने रिश्तेदारों से अपने ही नंबर को ब्लॉक करने को कहा है, हालांकि ट्वीट में उन्होंने यह नहीं बताया है कि उनके पास किसी कंपनी का सिम कार्ड है।

    pooja devariya
    pooja devariya

    पूजा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यदि आपके पास मेरा मोबाइल नंबर है तो कृपया करके उसे ब्लॉक कर दें। मेरा नंबर 19 फरवरी की सुबह में 10 बजे के करीब हैक हो गया है। कुछ फालतू के लोग मेरे व्हाट्सऐप नंबर से मेरे परिवार के लोगों और दोस्तों को मैसेज कर रहे हैं। कृपया मैसेज का रिप्लाई ना दें और मेरे नंबर को ब्लॉक कर दें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें