मुद्दे की बात: क्या वास्तव में आपको 5G की जरूरत है, फोन के लिए तो यह है ही नहीं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Oct 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
5G Launched in India know the Use Cases of 5G Network in details
5G Use Cases - फोटो : अमर उजाला

    देश में 5G की लॉन्चिंग हो चुकी है। एयरटेल ने जहां 8 शहरों के लिए अपनी 5जी सेवा शुरू की है, वहीं रिलायंस जियो ने चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू किया है और वोडाफोन आइडिया के यूजर 5G के लिए अभी इंतजार कर रहे हैं। हर कोई अपने फोन में 5G नेटवर्क के लिए बेचैन है लेकिन क्या वास्तव में 5G मोबाइल के लिए है? क्या आपको 5G नेटवर्क की जरूरत है? वास्तव में 5G का इस्तेमाल कहां-कहां होगा और कहां-कहां 5G नेटवर्क की जरूरत होगी, इसे विस्तार से समझने की जरूरत है। आज की इस रिपोर्ट हम 5G के इस्तेमाल के बारे में ही बात करेंगे.....

    Smart Agriculture
    Smart Agriculture - फोटो : jio.com

    एग्रीकल्चर

    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो से ही बात शुरू करते हैं, हालांकि एयरटेल और वोडाफोन के 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल भी इसी पैटर्न पर होने वाला है। जियो ने अपनी वेबसाइट पर 5G के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। पहले नंबर पर स्मार्ट एग्रीकल्चर लिखा हुआ है। अब स्मार्ट एग्रीकल्चर का मतलब क्या है। आप कहेंगे कि खेती-बाड़ी में भला 5G की क्या जरूरत है लेकिन हकीकत यही है कि खेती-बाड़ी में इसका इस्तेमाल होगा। स्मार्ट एग्रीकल्चर का मतलब है कि खेती-बाड़ी स्मार्ट तरीके से होगी यानी अधिकतर काम रोबोट करेंगे। तय समय पर पानी खेतों में अपने आप जाएगा।

    फसलों को पानी की कब जरूरत है, इस बारे में आपको चिंता नहीं करनी होगी। फसलों की कटाई भी स्मार्ट रोबोट करेंगे। खेतों में नेटवर्क से कनेक्टेड ट्रैक्टर का इस्तेमाल होगा जो रियल टाइम में आपको डाटा देंगे। इसके अलावा रियल टाइम में गाय-भैंस या अन्य पालतू जानवरों की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की जा सकेगी। इसके अलावा जानवरों की लोकेशन और बीमारियों के बारे में भी रियल टाइम डाटा मिलेगा। वे कब कहां हैं, इसकी ट्रैकिंग हो सकेगी।

    Remote Surgery
    Remote Surgery - फोटो : jio.com

    रिमोट सर्जरी/रोबोटिक मोशन कंट्रोल

    5जी नेटवर्क का दूसरा सबसे बड़ा इस्तेमाल मेडिकल और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में होने वाला है। रोबोटिक सर्जरी में 5जी का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होगा। इसके अलावा फैक्टरी में इंसानों की जगह कनेक्टेड रोबोट काम करेंगे। 5जी की स्पीड की मदद से रोबोट सर्जरी कर सकेंगे और हेल्थ सेक्टर को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। इमरजेंसी में कनेक्टेड एंबुलेंस में इलाज हो सकेगा और रियल टाइम में डॉक्टर के पास डाटा पहुंचाया जा सकेगा। ग्रामीण इलाकों में वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर इलाज संभव होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें