5G In India: सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए होगा 5G, सस्ते फोन वालों को करना होगा लंबा इंतजार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Sep 2022 11:18 AM IST
5g Internet Plans in India Know Prices and Who Will be Able to Afford the 5g Network Plans In Hindi
5G In India - फोटो : अमर उजाला

    सरकार के एक बयान के मुताबिक 5G की कमर्शियल लॉन्चिंग भारत में अगले महीने होने वाली है। 5G को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 5G को लेकर मोबाइल कंपनियों ने भी कमर कस लिया है। हर दिन नए 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन अभी तक 5G को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं है। 5G के प्लान की कीमतों के बारे में भी कोई खबर नहीं है, लेकिन 5जी इंडस्ट्री के एक्सपर्ट का कहना है कि 5G सस्ते स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नहीं होगा यानी 5G की पूरी लॉन्चिंग ही प्रीमियम यूजर्स के लिए हो रही है।

    5G In India
    5G In India - फोटो : commons.wikimedia

    इंडस्ट्री एनालिस्ट का कहना है कि अधिकतर 5G रेडी स्मार्टफोन 12,000 रुपये की कैटेगरी वाले हैं। आईडीसी इंडिया, साउथ एशिया और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में डिवाइस रिसर्च के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नवकेंद्र सिंह ने लाइव मिंट को दिए एक बयान में कहा कि 5जी अभी मार्केटिंग की चीज है, जिसकी फिलहाल केवल चर्चा ही हो रही है। वास्तव में 5जी के आने के बाद भी 4जी फोन ही बेहतर तरीके से काम करेंगे। यह भी संभव है कि 5जी के आने के बाद 4जी की स्पीड अच्छी हो जाए। उन्होंने आगे कहा कि 12,000 रुपये से कम कीमत में 5जी फोन लॉन्च करना किसी भी मोबाइल कंपनी के लिए काफी मुश्किल है।

    Vivo T1 5G
    Vivo T1 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    IDC की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन की औसत कीमत (ASP) Q4 2020 के बाद से हर तिमाही बढ़ रही है। जून तिमाही में यह 213 डॉलर (करीब 16,957 रुपये) पर था। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन महंगे होते जा रहे हैं क्योंकि कंपनियां "मुद्रास्फीति के दबाव" के कारण बजट सेगमेंट की मांग में कमी के बीच अधिक कीमत वाले मीडियम और प्रीमियम सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। अधिकतर ब्रांड ने बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च करना बंद कर दिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें