एप्पल के 10 ऐसे प्रोडक्ट्स जिन्हें दुनिया ने पूरी तरह से नकार दिया
विज्ञापन

एप्पल आज भले ही दुनिया की पहली एक लाख करोड़ डॉलर (लगभग 68,620 अरब रुपये) की कंपनी बन गई है। अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयर 2.8 फीसदी चढ़कर 207.05 डॉलर पहुंच गए , लेकिन एक दौर भी था जब एप्पल के प्रोडक्ट्स बाजार में बुरी तरह से मार खा रहे थे। एप्पल के लिए 80-90 का दौर बहुत ही मुश्किलभरा था। आज हम आपको एप्पल के ऐसे ही 10 प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जो पूरी तरह से फ्लॉप हो गए।

आइपॉड हाइ-फाई
आइपॉड हाइ-फाई एक पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर था। हालांकि खराब साउंड क्वालिटी की वजह से यह बाजार में पिट गया था।

आइमैक
एप्पल ने माउस का कॉन्सेप्ट पेश किया था और आइमैक नाम की एक डिवाइस बनाई थी। यह पॉइंटिंग डिवाइस थी, लेकिन यह उपयोग में काफी कठिन एवं आकार में असुविधाजनक थी।
विज्ञापन