World Social Media Day 2021: टॉप-5 मेड इन इंडिया सोशल मीडिया एप्स जो चाइनीज एप को देते हैं टक्कर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Jun 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
World Social Media Day 2021 Here is the top 5 made in India social media apps
world social media day - फोटो : pxhere

    आज यानी 30 जून को हर साल वर्ल्ड सोशल मीडिया डे मनाया जाता है। पहली बार वर्ल्ड सोशल मीडिया डे Mashable द्वारा 30 जून 2010 को मनाया गया था। वर्ल्ड सोशल मीडिया डे मनाने का मकसद सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में बताना है। आज दुनिया में कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो गए हैं जिनसे शायद ही कोई अछूता है। आप में से कई लोग फेसबुक, ट्विटर, लिंकडिन, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते होंगे। अब टिकटॉक जैसे शॉर्ट वीडियो एप्स की गिनती भी सोशल मीडिया एप्स में होने लगी है। पिछले साल टिकटॉक समेत कई एप्स भारत में बैन कर दिए गए थे जिसके बाद कई मेड इन इंडिया एप्स लॉन्च हुए। आज वर्ल्ड सोशल मीडिया डे 2021 के खास मौके पर हम आपको टॉप-5 मेड इन इंडिया सोशल मीडिया एप्स के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

    Koo app
    Koo app - फोटो : amarujala

    Koo

    Koo भारत एक पहला माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म (micro blogging platform) है जिसे अमेरिकी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जाता है। कूप को पिछले साल मार्च में ट्विटर की टक्कर में लॉन्च किया गयाथा। अब एक साल के बाद कू एप पर सभी राजनेताओं और तमाम सरकारी विभाग के अकाउंट बन गए हैं। भारत सरकार भी कई तरह की घोषणाएं अब कू के जरिए ही कर रहीहै। फिलहाल Koo 8 भाषाओं - हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल,असमी, मराठी, बांग्ला और अंंग्रेजी में उपलब्ध है।

    moj app
    moj app - फोटो : PLAY STORE

    Moj App

    भारतीय कंपनी शेयरचैट ने इस एप को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस एप में टिक-टॉक की तरह शॉर्ट वीडियो बनाने, स्पेशल इफेक्ट, स्टिकर्स और इमोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यह एप अंग्रेजी समेत 15 अन्य भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें गूगल ने भी निवेश किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें