EVM के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी, घर से उठा ले गई पुलिस

यदि आपको भी बात-बात पर सेल्फी क्लिक करने की आदत है तो आपकी यही आदत आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है। दरअसल पंजाब में सेल्फी की वजह से ही पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने वोट डालने के दौरान ईवीएम मशीन के साथ सेल्फी क्लिक की और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया।

दरअसल किसी ने पुलिस में शिकायत की थी कि शहनाद आलम नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर ईवीएम के साथ सेल्फी पोस्ट की है जिसमें वह किसी खास उम्मीदवार को वोट डालता दिख रहा है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक का सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया और फिर उसे हिरासत में ले लिया है।

ईवीएम के साथ सेल्फी की शिकायत सबसे प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (चंडीगढ़) को मिली, इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डीसी प्रदीप अग्रवाल को दी। रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार युवक लुधियाना में वोट डालने गया था। वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस की साइबर सेल इस बात की जांच कर रही है कि सेल्फी शहनाद ने खुद पोस्ट की थी या फिर उसके अकाउंट पर किसी और ने पोस्ट की थी।