2019 में पीएम मोदी के नाम रहा ट्विटर, यह ट्वीट बना गोल्डन ट्वीट इन इंडिया

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 10 Dec 2019 03:48 PM IST
Twitter released This Happened in India year ender 2019 PM Modi victory tweet become golden tweet
pm modi golden tweet - फोटो : social media

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने साल 2019 के ट्रेंड्स जारी किए हैं जिनमें सबसे ज्यादा लाइक, कॉमेंट, इंटरेक्शन और रीट्वीट होने वाले ट्वीट शामिल हैं। ट्विटर ने उन इमोजी की लिस्ट भी जारी है कि जिन्हें भारतीय यूजर्स ने सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है। ट्विटर ने राजनीति, खेल, मनोरंजन समेत कई कैटेगरी के टॉप ट्रेंड्स जारी किए हैं। आइए जानते हैं।

    pm modi golden tweet
    pm modi golden tweet - फोटो : TWITTER

    पीएम मोदी के ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक और री-ट्वीट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद #VijayiBharat के साथ 23 मई को एक ट्वीट किया था। पीएम मोदी के इस ट्वीट को गोल्डन ट्वीट 2019 का खिताब मिला है। इस ट्वीट को अभी तक 117.6 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है और 420.6 हजार लोगों ने लाइक किया है।

    virat tweet
    virat tweet - फोटो : TWITTER

    खेल कैटेगरी में कोहली के ट्वीट ने मारी बाजी

    खेल की बात करें तो इसमें विराट कोहली के एक ट्वीट ने बाजी मारी है जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। खेल कैटिगरी में विराट कोहली के इस ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक और रीट्वीट मिले हैं। विराट के इस ट्वीट को अभी तक 45.9 हजार लोगों ने रीट्वीट और 412.9 हजार लोगों ने लाइक किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें