Cyber Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हो सकते हैं साइबर फ्रॉड के शिकार, बचाव में काम आएंगे ये टिप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 04 Sep 2024 12:31 PM IST
technique of cyber fraud scammers trap people in the name of online shopping
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

    देश में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है। एआई की वजह से लोगों के कई सारे काम अब मिनटों में हो जाते हैं, मगर एडवांस होती तकनीक का साइबर अपराधी अनुचित इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकतर लोगों को एआई के बारे में सही से नहीं पता है, ऐसे में वे आसानी से साइबर स्कैमर्स के झांसे में फंस जाते हैं। दरअसल, इन दिनों साइबर स्कैमर्स ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। आगे जानिए कैसे होती है यह ठगी और इससे कैसे बच सकते हैं।

    Cyber Fraud
    Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

    आजकल काफी लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। ज्यादातर लोगों के पास काम के बाद काफी कम समय होता है। ऐसे में बहुत सारे लोग ऑनलाइन शॉपिंग का सहारा लेते हैं। मगर ऑनलाइन खरीदारी के दौरान एक गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आगे जानिए साइबर अपराधी किस तरह से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।

    Cyber Fraud
    Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

    ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद ऑर्डर को ट्रैक करने की सुविधा मिलती है। साइबर स्कैमर्स इस बात का ही फायदा उठाते हैं। दरअसल, साइबर ठग एक मैसेज भेजते हैं, जिसमें ऑनलाइन ऑर्डर की सारी जानकारी होती है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी होता है, जिसके जरिए ऑर्डर ट्रैक किया जा सकता है। अगर उस लिंक पर क्लिक कर दिया जाए तो इससे डिवाइस हैक हो सकता है या फिर डिवाइस की सारी जानकारी चोरी हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें