फेसबुक पर हुई महिला से दोस्ती, मुंबई के शख्स ने गंवा दिए 2.53 करोड़ रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 28 Jan 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Mumabi Kalyan man cheated 2.53 Crore by Female facebook friend
हम जब सोशल मीडिया पर होते हैं तो यह क्यों भूल जाते हैं कि यह हमारा वह घर है जिसकी चाबी हर किसी के पास है, चाहे हम दें या न दें

    फेसबुक, अनजान लोगों से दोस्ती करने का सबसे बड़ा जरिया बन गया है लेकिन कई लोगों के लिए यह नई तरह की मुसीबत भी है। यदि आप भी फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती करते हैं और उनकी बातों में आकर मदद करने का वादा करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। मुंबई के एक शख्स को विदेशी महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया है और उसने 2.53 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    facebook
    facebook

    यह पूरा मामला मुंबई का है और थाइलैंड से जुड़ा है। दरअसल मुंबई के ठाणे का रहने वाले एक शख्स के साथ यह थोखाधड़ी हुई है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित शख्स थाइलैंड वाणिज्य दूतावास में काम करता है।

    facebook
    facebook - फोटो : pexels.com

    पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति साल 2017 में पत्नी और बच्चों के साथ थाइलैंड गया, वहां से वापस भारत आने के बाद फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक महिला से हुई और उसी महिला ने उससे 2.53 करोड़ रुपये ठग लिए।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें