LinkedIn पर 'लाइक' किया तो खैर नहीं: कंपनी ने कर्मचारियों पर थोपा अजीब नियम, Open to Work लिखने पर भी पाबंदी
Reddit Viral Post: क्या अब नौकरी के साथ सोशल मीडिया की आजादी भी कंपनी तय करेगी? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि एक भारतीय कंपनी ने कर्मचारियों को LinkedIn पर दूसरी कंपनियों की पोस्ट लाइक या कमेंट करने से रोक दिया है, जिससे वर्कप्लेस प्राइवेसी पर नई बहस छिड़ गई है।

वर्कप्लेस कल्चर और कर्मचारियों की निजी आज़ादी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर तीखी चर्चा शुरू हो गई है। Reddit पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया गया है कि एक भारतीय मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए LinkedIn इस्तेमाल को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। आरोप है कि कर्मचारियों को न सिर्फ दूसरी कंपनियों की पोस्ट पर लाइक या कमेंट करने से मना किया गया है, बल्कि Open to Work बैज लगाने पर भी रोक लगा दी गई है।

Reddit पोस्ट से सामने आया मामला
यह दावा Reddit के r/IndianWorkplace सबरेडिट पर एक अनाम यूजर की पोस्ट के जरिए सामने आया। यूजर के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि कर्मचारी किसी भी दूसरी कंपनी की LinkedIn पोस्ट से इंटरैक्ट न करें, चाहे वह प्रतिस्पर्धी हो या नहीं। इसके पीछे कंपनी ने “प्रोफेशनलिज्म” और “ब्रांड इमेज” बनाए रखने का तर्क दिया है। हालांकि, पोस्ट में कंपनी का नाम सामने नहीं आया है और इन दावों की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।

कर्मचारियों की पर्सनल फ्रीडम पर सवाल
पोस्ट वायरल होते ही कई Reddit यूजर्स ने इसे कर्मचारियों की निजी ज़िंदगी में दखल करार दिया। यूजर्स का कहना है कि LinkedIn कोई ऑफिस का इंटरनल टूल नहीं, बल्कि एक पब्लिक सोशल नेटवर्क है, जहां ऑफिस टाइम के बाहर की गतिविधियों को कंट्रोल करना गलत है। कई लोगों ने इसे माइक्रोमैनेजमेंट की एक और मिसाल बताया, जो भारतीय कॉरपोरेट कल्चर में पहले से ही चिंता का विषय बन चुका है।
- Space Debris: धरती के बाहर 28,000 किमी/घंटा की रफ्तार से घूम रहा है 'टाइम बॉम', ठप कर सकता है इंटरनेट और GPS!
- Grok AI: इंडोनेशिया बना ग्रोक एआई को बैन करने वाला पहला देश, अश्लील तस्वीरों और डीपफेक ने बढ़ाई मुसीबत
- CES 2026: अब हेडफोन की होगी छुट्टी! लॉलीपॉप मुंह में रखते ही बजेगा गाना, पेश हुई अनोखी ऑडियो तकनीक
- Tech Explained: AI आपकी मदद नहीं, अब कर रहा है ठगी; जानिए 'वाइब स्कैमिंग' का खतरनाक सच