Infrared Cooktop: अब नए बर्तन खरीदने का झंझट खत्म, पुराने में ही बनेगा खाना, जानें क्यों है यह बेहतर विकल्प?
Best electric stove for aluminium utensils:
बढ़ती गैस की कीमतों और इंडक्शन की बर्तन चुनने वाली समस्याओं के बीच अब Infrared Cooktop एक आसान और किफायती विकल्प बनकर उभर रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पुराने एल्युमिनियम, स्टील और तांबे के बर्तन भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जबकि इंडक्शन कुकटॉप में उसी के अनुसार बर्तन इस्तेमाल करने का झंझट था।

Low cost electric cooking options:
इंफ्रारेड कुकटॉप बिजली से चलने वाला एक ऐसा डिवाइस है जो इंफ्रारेड रेडिएशन के जरिए गर्मी पैदा करता है। इंडक्शन के विपरीत, यह किसी भी प्रकार के बर्तन जैसे एल्युमिनियम, लोहा, स्टील को गर्म कर सकता है। हालांकि यह इंडक्शन के मुकाबले थोड़ी ज्यादा बिजली ले सकता है, लेकिन नए बर्तन न खरीदने की बचत इसे एक किफायती विकल्प बनाती है।

कैसे काम करता हे इंफ्रारेड कुकटॉप
इंफ्रारेड कुकटॉप के अंदर हीटिंग कॉइल्स होती हैं जो बिजली मिलने पर गर्म होती हैं और इंफ्रारेड किरणें छोड़ती हैं। यह गर्मी सीधे कुकटॉप की कांच की सतह को गर्म करती है, जिससे उसके ऊपर रखा बर्तन गर्म हो जाता है। इसमें गैस की तरह आग नहीं जलती, जिससे यह काफी सुरक्षित रहता है।

Energy efficient cooking appliances: बर्तनों का कोई झंझट भी नहीं
इंडक्शन कुकटॉप में केवल वही बर्तन काम करते हैं जिनका बेस चुंबकीय (Magnetic) होता है, लेकिन इंफ्रारेड कुकटॉप में आप एल्युमिनियम और स्टील, तांबा और पीतल, कांच और मिट्टी के बर्तन, लोहे की कड़ाही या तवा किसी भी धातु के बने बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।