Android Devices: एंड्रॉयड स्मार्टफोन को साइबर हमलों से कैसे रखें सुरक्षित, जान लीजिए जरूरी डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 12 Sep 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
how to protect your android devices from cyber threats
Android Devices - फोटो : FREEPIK

    देश में स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर साइबर हमलों की धमकियां आती रहती हैं। साइबर हमलों से निपटने के लिए देश में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी सीईआरटी है। यह टीम भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एंड सूचना तकनीकी मंत्रालय के अधीन काम करती है। देश में काफी लोगों को अपनी डेटा और प्राइवेसी की चिंता रहती है। अगर आप भी साइबर हमलों से हमेशा डर कर रहते हैं तो आगे जानिए एंड्रॉयड डिवाइस में मौजूद कमजोरियों से कैसे निपटा जाए।

    Android Devices
    Android Devices - फोटो : FREEPIK

    सीईआरटी ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को साइबर सुरक्षा की धमकियों को लेकर अलर्ट किया है। सीईआरटी ने कई सारी कमजोरियों को उजागर किया है। साइबर हमलों का डर एंड्रॉयड ओएस, गूगल प्ले स्टोर, सिस्टम के साथ कई अन्य जगहों पर भी मौजूद हैं। साइबर अपराधी लोगों के पर्सनल डेटा को चुराने के मकसद से ऐसे डिवाइस पर साइबर हमले करते हैं।

    Android Devices
    Android Devices - फोटो : FREEPIK

    अगर आपके पास एंड्रॉयड डिवाइस हैं तो उसे नए सेफ्टी अपडेट के साथ रखना जरूरी है। अगर डिवाइस में लेटेस्ट सुरक्षा अपडेट नहीं होगा तो इससे साइबर अपराधियों को आसानी से डिवाइस का एक्सेस मिल जाएगा। साथ ही कई मामलों में डिवाइस की संवेदनशील जानकारीको चुराया जा सकता है। वहीं, कुछ मामलों में डिवाइस को भी हैक किया जा सकता है।

    अगर स्मार्टफोन में कई तरह का बैकिंग लिंक, पर्सनल डेटा, लोकेशन सझा करने का लिंक और कोई अन्य लिंक हो तो उसके जरिए साइबर अपराधी डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें