पड़ताल: क्या सच में बुर्का पहनकर वोट डालने गया था यह शख्स?

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 12 Apr 2019 11:42 AM IST
fact check: Burqa man tried to vote in Muzaffarnagar, know the truth
Burqa man tried to vote in Muzaffarnagar? - फोटो : social media

    लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए गुरुवार को 20 राज्यों की 91 सीटों के लिए 66 फीसदी मतदान हुए। कई जगहों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। 2014 में इन्हीं 91 सीटों पर लगभग 72 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि एक शख्स बुर्के में वोट डालने पहुंचा था। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    संजीव बालयान
    संजीव बालयान - फोटो : self

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने भी इस फोटो को लेकर सवाल उठाया है और कहा है कि बुर्के की आड़ में फर्जी तरीके से वोटिंग हो रही है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर कहा जा रहा है कि सलमा की जगह बुर्का में सद्दाम ने वोटिंग की है।

    Burqa man tried to vote in Muzaffarnagar?
    Burqa man tried to vote in Muzaffarnagar? - फोटो : facebook

    फेसबुक पर संजीव के बयान की तारीफ हो रही है और कहा जा रहा है कि उन्होंने सही मुद्दा उठाया है। फेसबुक पर तन्मय तिवारी नाम से एक अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया गया है और लिखा है, 'मुजफ्फरनगर मे संजीव बालियान ने सही मुद्दा उठाया है बुर्का वोट जैहाद को बढावा दे रहा है, मतदान केन्द्र के बाहर ही बुर्के वालियो की जांच हो चेहरे का मिलान हो 72 हूरो की इच्छा रखने वाले ही बुर्के मे हूर बनकर जा रहे है। कई जगह पर ये हूरे बुर्के मे कैद हुई पकडी गई।'

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें