Donald Trump: ट्रंप के ट्विटर फॉलोअर्स में घोटाला? डिवाइस में अलग-अलग दिख रही फॉलोअर्स की संख्या

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हो गई है। ब्लू टिक के साथ उनका ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया है। लेकिन ट्रंप के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखने मिल रही है। ट्रंप का अकाउंट चालू होने के कुछ ही मिनट बाद उनके 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। अब सभी डिवाइस पर ये संख्या अलग-अलग दिखाई दे रही है। ट्विटर यूजर्स इसको लेकर ट्रंप के ट्विटर फॉलोअर्स में घोटाला होने की आशंका जता रहे हैं। बता दें कि एक दिन पहले ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से बैन हटाने के लिए एक पोल किया था, जिसके बाद ट्र्ंप की ट्विटर पर वापसी की गई है।

अकाउंट शुरू होने पर भे 2,000 फॉलोअर्स
आज सुबह ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हुई है। सबसे पहले ट्रंप के 2,000 फॉलोअर्स दिखाई दे रहे थे। देखते ही देखते ट्रंप के फॉलोअर्स लाखों में हो गए थे। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप को यूएस कैपिटल हिंसा के बाद 8 जनवरी 2021 को ट्विटर ने बैन कर दिया था। जब ट्रंप का अकाउंट बंद हुआ उस समय उनके 2.3 लाख फॉलोअर्स थे।

59.6 मिलियम दिख रहे ट्रंप के फॉलोअर्स
हमने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को तीन अलग-अलग डिवाइस से चेक किया। एक डिवाइस में ट्रंप के ट्विटर फॉलोअर्स 10 मिलियन (यानी 1 करोड़), एक अन्य डिवाइस पर 15.2 मिलियन (यानी 1.52 करोड़) और एक अन्य डिवाइस पर यह संख्या 59.6 मिलियन (यानी 5 करोड़ 96 लाख) दिखाई दे रही है।