इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में बिछड़ों को मिलवा रहा है व्हाट्सएप !

व्हाट्सएप हमारी और आपकी जिंदगी में कितना अहम साबित हो रहा है इसकी बानगी कानपुर हादसे के बाद व्हाट्सएप की भूमिका से देखी जा सकती है।
कानपुर में हुए इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में कई लोगों ने अपने खोए तो कई अपनों से बिछड़ गए। हादसे के बाद सब अपनों को ही तलाशते रहे। इसके कुछ दिन बाद अब लोग अपनों से मिलने लगे हैं। और इसमें सबसे अहम भूमिका निभाई है व्हाट्सएप ने। परिवार से बिछड़े लोग व्हाट्सएप के जरिए एक-दूसरे से मिल रहे हैं।

इस हादसे ने 146 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। जो जिंदा बचे वे भी अंजान चेहरों में अपनों को तलाश रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स उनके लिए मसीहा बनकर आए हैं।

अपनों से मिलाने के लिए डॉक्टर्स ने एक नई तरकीब ढूंढ निकाली है। डॉक्टर्स ना ही सिर्फ उनका इलाज कर रहे हैं बल्कि उनके परिवार वालों से मिलाने में भी उनकी मदद कर रहे हैं।