7 दिनों के अंदर भारत में लॉन्च हो सकते हैं ये 5 धमाकेदार स्मार्टफोन्स, जानें क्या होगा खास

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए कई एक्साइटमेंट लेकर आ सकता है। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह भारतीय बाजार में पांच दमदार स्मार्टफोन की एंट्री होने जा रही है। इनमें Redmi 9, Nokia 5.3, Oppo A53 और Gionee Max के साथ Moto E7 Plus शामिल हो सकते हैं। आज हम आपको इन स्मार्टफोन्स के सभी संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकते हैं कि क्या आपको इन स्मार्टफोन्स के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए या नहीं। तो डालते हैं एक नजर,

Redmi 9
Xiaomi अपने Redmi 9 स्मार्टफोन को भारत में 27 अगस्त को लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि Redmi 9 को कंपनी डुअल कैमरा के साथ लॉन्च करेगी। इसके दूसरे संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.53-इंच का HD+ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 3GB की रैम और 64GB के स्टोरेज के साथ आएगा। Redmi 9 में 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन MIUI 12 बेस्ड Android 10 पर काम करेगा।

Nokia 5.3
यूरोप के बाद अब Nokia 5.3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इस स्मार्टफोन की कीमत 189 यूरो है जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 16,800 रुपये है। Nokia 5.3 में 6.55-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3GB, 4GB और 6GB रैम के विकल्प के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 4,000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें पीछे के ओर चार कैमरा मिलते हैं। इसके रियर में 13-मेगापिक्सल, 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर, 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- कमरे के साइज के बेड से लेकर दुनिया की सबसे अनोखी कार तक, मिलिए इन 5 अनोखे गैजेट्स से
- Motorola की इस चूक से हुआ खुलासा, 24 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Moto G9!
- दुनिया की सबसे तेज इंटरनेट स्पीड ने उड़ाए होश, एक सेकंड में डाउनलोड कर सकेंगे 178000 HD फिल्में
- Flipkart पर शुरू हुआ Apple Days सेल, इन 3 iphones पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट