WhatsApp इन 5 नए फीचर्स को आपने ट्राई किया क्या ?

व्हाट्सऐप आज दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है। हाल ही में हुए एक सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि व्हाट्सऐप भारत में अब तक का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एंड्रॉयड ऐप है। व्हाट्सऐप मेरी तरह आप भी यूज कर ही रहे होंगे और हाल ही में लॉन्च हुए इसके कुछ नए फीचर्स भी जानते होंगे। अगर नहीं भी जानते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं हाल ही में लॉन्च हुए व्हाट्सऐप के 5 फीचर्स।

पिन चैट
व्हाट्सऐप का सबसे लेटेस्ट फीचर पिन चैट है। इस फीचर की मदद से आप अधिकतम 3 चैट को फेसबुक की तरह पिन टू टॉप (सबसे ऊपर) रख सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने के लिए अपडेटेड व्हाट्सऐप में तीन चैट को सेलेक्ट करें और पिन कर दें। सेलेक्ट करने पर आपको ऊपर में पिन का आइकन दिखेगा। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड के लिए है।

टू स्टेप वेरिफिकेशन
यह व्हाट्सऐप का सबसे खास सिक्योरिटी फीचर है। इस फीचर को सेटिंग में अकाउंट में जाकर ऑन कर सकते हैं। इस फीचर को यूज करने पर आपको 6 डिजिट का नंबर डालना होगा जिसके बाद जब भी आप अपना स्मार्टफोन बदलेंगे और व्हाट्सएप एक्सेस करेंगे तो आपको ये 6 डिजिट का नंबर डालना होगा। इसके लिए आपको ई-मेल आईडी भी देनी होगी।