बिना मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप चलाने के दो तरीके

व्हाट्सऐप और फेसबुक आज हमारी दिनचर्या का हिस्सा हो चुके हैं। यहां तक कि हम नॉर्मल कॉल की बजाय व्हाट्सऐप या फेसबुक वीडियो कॉलिंग करना पसंद कर रहे हैं जैसा कि हाल ही में व्हाट्सऐप की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा लोग व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग करते हैं। व्हाट्सऐप यूज करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत होती है लेकिन आज मैं आपको एक ट्रिक बताऊंगा जिससे आप बिना अपना नंबर रजिस्टर किए व्हाट्सऐप चला सकते हैं।

गूगल प्ले-स्टोर से Text Now App डाउनलोड करें और इंस्टॉल होने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको एक नंबर दिखेगा, उस नंबर को कही लिख लें।

अब अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को डिलीट करें और फिर व्हाट्सऐप इंस्टॉल करें और टेक्स्ट नाउ ऐप में मिले नंबर को अपने व्हाट्सऐप में रजिस्टर करें। अब वेरिफिकेशन के कॉल मी के ऑप्शन पर क्लिक करें।