बिना CCTV 24 घंटे करें घर की निगरानी, ये 5 एप्स आएंगे काम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 26 Jan 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Mobile apps for home service without cctv camera
USE MOBILE AS CCTV - फोटो : amar ujala

    आप अपनी गैर मौजूदगी में एप की मदद से अपने घर की निगरानी रख सकते हैं। आप अपने घर की तस्वीर भी लगातार देख सकते हैं। यदि आप अक्सर विदेश में रहते हैं और आपको अपने घर की निगरानी की चिंता सताती रहती है, तो कुछ एप आपकी मदद कर सकते हैं। विदेश में होने की वजह से कभी-कभी आपको घर पर लगे कैमरों से वहां की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाती है या कई बार वे फोन से कनेक्ट ही नहीं होते हैं। इसका प्रमुख कारण उन एप के सर्वर का उन देशों में नहीं होना है। कुछ एप हैं, जिनके सर्वर ज्यादातर देशों में हैं और ये आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर मिल भी जाते हैं। इनकी मदद से उपने घर को सुरक्षित बनाने में मदद ले सकते हैं।

    USE MOBILE AS CCTV
    USE MOBILE AS CCTV - फोटो : play store

    Manything-

    आपको लगता है कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाना एक महंगा निवेश होगा, तो इसके लिए आप अपने घर में मौजूद पुराने स्मार्टफोन्स की मदद ले सकते हैं। आपका पुराना फोन तभी सीसीटीवी बनेगा जब उसका कैमरा सही हो। पुराने फोन को सीसीटीवी कैमरा बनाने के लिए उसमें वाई-फाई होना चाहिए। बस इसके लिए एक सही एप की जरूरत होती है, इसके अलावा आपको कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। मैनीथिंग एक ऐसा एप है, जिसकी सेवा एकदम मुफ्त है। यह गति या ध्वनि का पता लगा सकता है, साथ ही कुछ अजीब दिखने पर आपको अलर्ट भेजता है। आप अपने मुख्य हैंडसेट पर कैप्चर की गई लाइव स्ट्रीम की साफ-सुथरे तरीके से देख सकते हैं।

    ProtonVPN
    ProtonVPN - फोटो : play store

    ProtonVPN-

    एंड्रॉयड के लिए कई वीपीएन सेवाएं उपलब्ध हैं। मगर प्रोटॉन वीपीएन को आप बिना बैंडविड्थ सीमा के मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं। यह सुरक्षा और गोपनीयता पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है। यह आपकी गतिविधि को ट्रैक या रिकॉर्ड नहीं करता है। यह दुनिया भर में आपको अपने सैकड़ों सर्वर प्रदान करता है। इसका 'सुरक्षित कोर' आपकी गोपनीयता को बनाए रखता है, भले ही वीपीएन एंड पॉइंट सर्वर से समझौता किया गया हो।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें