पांच सरकारी एप्स जो आपके फोन में होने ही चाहिए, फायदे होंगे अनेक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Dec 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Indian Government Apps Including DigiLocker maadhaar must have In Your phone all you need to Know
उपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन - फोटो : iStock

    वैसे तो गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर पर कई काम के मोबाइल एप्स मौजूद हैं लेकिन इन एप्स की विश्वसनीयता को लेकर हमेशा संदेह रहता है। भारत सरकार के भी कई आधिकारिक एप्स हैं जो आपके लिए बहुत जरूरी और बहुत काम के हैं। आज हम आपको उन सरकारी मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो कि आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन सरकारी मोबाइल एप पर डालते हैं एक नजर...

    DigiLocker
    DigiLocker - फोटो : play store

    DigiLocker

    डिजिलॉकर एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर मौजूद है। इस एप की साइज 7.2 एमबी है। लोग इस एप में जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। इसमें आप अपने कॉलेज के सर्टिफिकेट भी सेव करके रख सकते हैं। इससे लोगों को हमेशा अपने साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    Himaat Plus
    Himaat Plus - फोटो : amar ujala

    Himaat Plus

    सरकार ने इस एप को खास महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेश किया है। इस एप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले दिल्ली पुलिस की आधिकारिक साइट पर जाकर अपने-आप को रजिस्टर करना होगा। इसकी खूबी यह है कि अगर यूजर इस एप से मुश्किल परिस्थिति में अलर्ट भेजता है, तो यह जानकारी सीधा दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस को इस अलर्ट में यूजर की लोकेशन और ऑडियो जैसी जानकारी भी मिल जाती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें