itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Dec 2020 10:00 AM IST
itel A48 Review A good entry level smartphone with nice design and finishing
itel A48 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    बजट और एंट्री लेवल स्मार्टफोन में आईटेल की पकड़ ठीक-ठाक है। अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए आईटेल ने हाल ही में अपने दो नए बजट स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें itel A48 और itel A25 Pro शामिल हैं। इनमें से itel A48 की कीमत 5,999 रुपये है और इस फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। itel A48 में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। आईटेल दो कलर वेरियंट ए48 को ग्रेडिएशन ब्लू और ग्रेडिएशन ग्रीन में खरीदा जा सकता है।

    itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

    itel A48 Review: डिजाइन

    itel A48 की डिजाइन को लेकर कंपनी ने वाकई इस बार मेहनत की है। इसे नकारा नहीं जा सकता है। फोन की पूरी बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन बैक पैनल की फिनिशिंग एकदम ग्लास जैसी है। बैक पैनल पर एक कट के साथ एक पैटर्न दिया गया है और शाइनिंग शानदार है। बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट्स आते हैं, लेकिन बढ़िया कलर होने के कारण दिखते नहीं हैं। डिस्प्ले की डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच है। हेडफोन जैक को ऊपर में और माइक्रो यूएसबी पोर्ट नीचे की ओर है।

    itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

    सिम कार्ड के लिए बैक पैनल को निकालना होगा। बैटरी भी इसमें रिमूवेबल है यानी कवर निकालकर आप सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और बैटरी को लगा सकेंगे। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं। डिजाइन के मामले में itel A48 एक इंप्रेसिव एंट्री लेवल स्मार्टफोन है।

    itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

    itel A48 Review: डिस्प्ले

    itel A48 Review
    itel A48 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इस फोन में 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जो कि आईपीएस है और स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। इस फोन की डिस्प्ले के साथ ऑटो ब्राइटनेस नहीं मिलेगा। डिस्प्ले के कलर ठीक-ठाक हैं। टच भी बढ़िया है। डिस्प्ले पर एक स्क्रीन प्रोटेक्टर भी लगा है। यूट्यूब के वीडियो आप 720 पिक्सल पर आराम से देख सकते हैं।

    itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

    itel A48 Review: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

    आईटेल के इस फोन में Unisoc 9832e प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है, इसकी क्लॉक स्पीड 1.4GHz है। इसमें एंड्रॉयड 10 का गो एडिशन दिया गया है। इसमें आपको गो वर्जन के कई सारे एप्स मिलेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इस फोन में ब्लॉटवेयर (थोक में प्री-इंस्टॉल एप) नहीं मिलते हैं।

    itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

    फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें बैटरी सेवर, स्क्रीन रिकॉर्डर, फेस अनलॉक जैसे कई काम के फीचर्स मिलेंगे। फोन का स्पीकर अच्छा है। आवाज का लेवल बढ़िया है।

    itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

    itel A48 Review: कैमरा

    itel A48 Review
    itel A48 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    itel A48 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस है, दूसरा लेंस वीजीए है। सेल्फी के लिए आपको 5 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, एआई ब्यूटी, एचडीआर मोड भी है। आईटेल ए48 के रियर कैमरे से आप 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। रिव्यू के दौरान हमने कुछ तस्वीरें भी क्लिक की हैं। तस्वीरें ठीक-ठाक हैं।

    itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन
    itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन
    itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

    कंपनी ने इस फोन में 3000एमएएच की बैटरी है जो कि रिमूवेबल है। एक आम यूजर्स को पूरे दिन का बैकअप मिल जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VOLTE, 3G, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, फिंगरप्रिंट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर, चार्जिंग केबल, बैक कवर मिलता है।

    तो कुल मिलाकर कहें तो यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है और यदि आप ऑनलाइन क्लासेज, बच्चों के इंटरटेनमेंट या दुकानदारी के लिए कोई बजट फोन लेना चाहते हैं तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।

    और पढ़ें...