टिक-टॉक पर बैन लगने के बाद इस चीनी मोबाइल एप को डाउनलोड कर रहे हैं लोग

भारत में टिक-टॉक पर बैन लगने के बाद एक और चीनी मोबाइल एप को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जा रहा है, जिसका नाम Snack Video है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर पर अब तक 50 मिलियन से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे 4.4 अंक की रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में भी इसे शानदार एप का दर्जा दिया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने यानी जून में राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था।

Snack Video एप क्या है
स्नैक वीडियो एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप है। यूजर्स इस एप के जरिए अपनी शॉर्ट वीडियो एप बनाकर दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स इस एप में अन्य यूजर्स की भी वीडियो देख सकते हैं।

मिलेगी हर कैटेगरी की वीडियो
यूजर्स स्नैक वीडियो एप पर फनी वीडियो से लेकर ऑनलाइन गेम स्ट्रीमिंग तक की वीडियो देख सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अपने हिसाब से वीडियो फीड को पर्सनलाइज कर सकते हैं। वहीं, इस एप का साइज 42 एमबी है।