टिक-टॉक की बजाय इन भारतीय मोबाइल एप को अपने फोन में दें जगह, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत में चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगने के बाद से ही मेड इन इंडिया एप की बाढ़ आ गई है। आएदिन नए-नए एप लॉन्च हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये एप अब गूगल प्ले-स्टोर की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गए हैं और इन्हें भारी संख्या में डाउनलोड किया जा रहा है। तो आज हम आपको यहां इन भारतीय मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप टिक-टॉक के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन भारतीय एप के बारे में...

Taka Tak App
एमएक्स प्लेयर ने हाल ही में टका-टक एप को लॉन्च किया है। इस एप के जरिए यूजर्स टिक-टॉक की तरह ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। आपको बता दें कि गूगल प्ले स्टोर पर इस एप को 4.4 अंक की रेटिंग मिली है और इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

Moj App
भारतीय कंपनी शेयरचैट ने हाल ही में इस एप को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस एप में टिक-टॉक की तरह शॉर्ट वीडियो बनाने, स्पेशल इफेक्ट, स्टिकर्स और इमोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यह एप अंग्रेजी भाषा को छोड़कर 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है। वहीं, इस एप को गूगल प्ले-स्टोर पर 10 लाख से ज्यादा यूजर्स को डाउनलोड कर चुके हैं और इसको 4.2 अंक की रेटिंग मिली है।