Amazon: अमेजन पर शॉपिंग करने वालों के लिए जरूरी खबर, ये काम किया तो हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट
Amazon Policy Update:
अगर आप अमेजन से खूब शॉपिंग करते हैं, तो सावधान हो जाइए! कंपनी ने अब उन ग्राहकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है जो बार-बार सामान वापस (Return) या कैंसिल करते हैं। ऐसी आदतों की वजह से आपका अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग में ग्राहकों को सामान की आसान रिटर्न और रिफंड की सहूलियत भी मिलती है। लेकिन कई लोग इसका गलत फायदा उठाने लगते हैं, जिससे कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ जाता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अब अपने ग्राहकों को साफ शब्दों में चेतावनी देना शुरू कर दिया है कि अगर उनके शॉपिंग करने के तरीके में सुधार नहीं आया, तो उनके अकाउंट को हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है।

क्या है अमेजन की नई चेतावनी?
कंपनी ने कुछ यूजर्स को रिटर्न प्रोसेस के दौरान साफ संदेश दिखाना शुरू कर दिया है, जिसमें बताया जा रहा है कि रिटर्न, कैंसिलेशन और रिफंड का बार-बार गलत इस्तेमाल करने पर यूजर का अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है। अमेजन पहले भी यूजर्स की रिटर्न एक्टिविटी पर नजर रखता था, लेकिन नया अलर्ट इस बात का संकेत है कि अब कंपनी ऐसे मामलों में ज्यादा सख्ती बरतने जा रही है।

किन गलतियों पर कंपनी ने दी चेतावनी?
- अमेजन के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा रिटर्न सबसे बड़ी समस्या है। इसमें बार-बार प्रोडक्ट लौटाना, शिपमेंट के बाद ऑर्डर कैंसिल करना, डिलीवरी के समय सामान लेने से मना करना और नॉन-रिटर्नेबल आइटम के लिए रिफंड मांगना शामिल है।
- कई बार एक-दो रिटर्न सही हो सकते हैं, लेकिन अगर कुल ऑर्डर्स के मुकाबले रिटर्न का प्रतिशत ज्यादा रहता है, तो अकाउंट जांच के दायरे में आ सकता है।
- कंपनी एक बार की गलती नहीं, बल्कि लंबे समय के व्यवहार को देखती है। जैसे एक ही प्रोडक्ट के कई वेरिएंट मंगाकर ज्यादातर वापस करना या बार-बार “अब जरूरत नहीं” जैसे कारण चुनना भी रेड फ्लैग बन सकता है।
- SpaceX: एलन मस्क अंतरिक्ष में बिछाएंगे 10 लाख सैटेलाइट्स का 'महाजाल', स्पेस से कंट्रोल होंगे AI डेटा सेंटर
- OpenAI ला सकता है ‘ह्यूमन-ओनली’ सोशल नेटवर्क: Face ID से होगी पहचान, X और इंस्टाग्राम को मिलेगी कड़ी टक्कर
- बजट 2026 में बड़ा एलान: AI का असर जांचने के लिए बनेगी हाई-पावर कमेटी, युवाओं के लिए बढ़ेंगे अवसर
- टेलीकॉम सेक्टर को बड़ी सौगात: बजट 2026 में 38% बढ़ा आवंटन, BSNL को मिले 28,473 करोड़ रुपये