सरकार के फैसले से चीन को बड़ा झटका, गेमिंग से लेकर फोटो एडिटिंग एप तक पर बैन
विज्ञापन

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 चाइनीज मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें टिक-टॉक, बायडू मैप, यूसी ब्राउजर और क्लब फैक्ट्री जैसे एप शामिल हैं। सरकार ने जिन 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें न्यूज से लेकर फोटो एडिटिंग और सोशल मीडिया से लेकर शॉर्ट वीडियो तक के एप्स शामिल हैं। आइए इन मोबाइल एप के बारे में जानते हैं....

सरकार ने इन सोशल मीडिया एप पर लगाया बैन
- Tiktok -यह एप भारत के लोकप्रिय एप में से एक है। लेकिन इस एप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूजर्स को इस एप में वीडियो बनाने की सुविधा मिलती है। साथ ही यूजर्स अपनी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
- Vmate -यूजर्स को इस एप में शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। साथ ही यूजर्स को इसमें वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का विकल्प मिलता है।
- Helo -यूजर्स इस एप पर किसी सेलिब्रिटी को फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें अपनी फोटो और वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती है।
- Like -यूजर्स इस एप के जरिए लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का विकल्प मिलता है।
- Bigo Live -यूजर्स इस एप में भी लाइव स्ट्रीम करने के साथ वीडियो चैट कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी फोटो पर स्टिकर्स लगाकर शेयर कर सकते हैं।

इन चीनी मोबाइल गेम पर लगा प्रतिबंध
- Clash of Kings-यूजर्स को इस गेम में सेना का निर्माण करने से लेकर महल बनाने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स मल्टी-प्लेयर मोड के जरिए दुनियाभर के प्लेयर्स के साथ गेम खेल पाते हैं।
- Hago Play With New Friends-इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को कई सारे गेम मिलते हैं। इसमें शीप फाइट और लूडो जैसे गेम शामिल हैं। यूजर्स को लाइव स्ट्रीम करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स अपने दोस्तों के साथ गेम खेल सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- Chinese Apps Banned In India: सरकार ने इन 59 चाइनीज एप पर लगाया प्रतिबंध, देखें पूरी लिस्ट
- ट्रूकॉलर से लेकर पबजी तक, ये 53 एप चुरा सकते हैं आपका डाटा, यहां देखें पूरी लिस्ट
- TikTok सालों से कर रहा था लाखों यूजर्स की जासूसी, Apple के एक अपडेट के बाद खुली पोल
- वास्तव में घर बैठे कमाई कराने वाले मोबाइल एप, रिंगटोन के बदले मिलते हैं पैसे