ट्रूकॉलर से लेकर पबजी तक, ये 53 एप चुरा सकते हैं आपका डाटा, यहां देखें पूरी लिस्ट

चीनी शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिक-टॉक डाटा प्राइवेसी को लेकर हमेशा से विवादों में घिरा नजर आया है। हाल ही में एपल ने टिक-टॉक पर जासूसी करने का आरोप लगाया था। वहीं, अब 53 ऐसे मोबाइल एप की पहचान की गई है, जो IOS यूजर्स का डाटा चुरा सकते हैं। इनमें पबजी और ट्रूकॉलर जैसे एप शामिल हैं। इस बात की जानकारी Ars Technica की एक रिपोर्ट से मिली है।

Ars Technica की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में तलाल हज और टॉमी मिस्क नाम के दो रिसर्चर्स ने इन 53 एप की पहचान की थी। वहीं, ये 53 मोबाइल एप अब भी आईफोन यूजर्स के क्लिपबोर्ड पर उपलब्ध जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही ये एप यूजर्स की आईडी और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी भी चुरा सकते हैं।

ये गेमिंग एप करते हैं यूजर्स की जासूसी
8 बॉल पूल, अमेज, बीज्वेल्ड, ब्लॉक पजल, क्लासिक बीज्वेल्ड, क्लासिक बीज्वेल्ड HD, फ्लिप द गन, फ्रूट निंजा, गोल्फमार्स्टर्स, लेटर सूप, लव निक्की, माई एमा, प्लेनेट Vs जॉम्बी हीरोज, पूकिंग, पबजी मोबाइल, टॉम्ब ऑफ द मास्क, टॉम्ब ऑफ द मास्क: कलर, टोटल पार्टी किल और वॉटरमारबलिंग।
- TikTok सालों से कर रहा था लाखों यूजर्स की जासूसी, Apple के एक अपडेट के बाद खुली पोल
- वास्तव में घर बैठे कमाई कराने वाले मोबाइल एप, रिंगटोन के बदले मिलते हैं पैसे
- Amazon ने भारत में बंद किया अपना ios एप, अब नया एप करना होगा डाउनलोड
- मोबाइल के कैमरे से जानें कौन-सा सामान चीन का है और कौन-सा भारत का, यह है तरीका