Google I/O 2018: एंड्रॉयड P हुआ लॉन्च, ये 5 फीचर बदल देंगे स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 09 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Google I/O 2018: 5 ways Android P will change how you use your smartphone
Google I/O 2018

    गूगल के वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो गई है। इवेंट में गूगल ने अपने अपकमिंग एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड पी को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है, हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया है एंड्रॉयड 8.0 (ओरियो) की तरह एंड्रॉयड पी का नाम कौन-सी खाने की चीज पर आधारित है। बता दें कि अभी तक लॉन्च हुए सभी एंड्रॉयड ओएस के नाम खाने की वस्तुओं के नाम पर रखे गए हैं। तो आइए जानते हैं एंड्रॉयड पी के वे 5 फीचर्स जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका बदल देंगे।

    Google I/O 2018 android p
    Google I/O 2018 android p

    आप आगे क्या सोचने वाले हैं?

    एंड्रॉयड पी यह बता सकता है कि आप अपने स्मार्टफोन पर आगे टाइप करने वाले हैं। दरअसल एंड्रॉयड पी यूजर्स की पसंद और एक्वविटी को ट्रैक करेगा। इसका मकसद यूजर्स के समय और फोन की बैटरी बचाना है।

    whatsapp
    whatsapp

    किस ऐप को आपने कितने देर यूज किया?

    एंड्रॉयड पी में एक डैशबोर्ड होगा जिसकी मदद से आप जान सकेंगे कि आप कौन-से ऐप पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। साथ ही आप यह भी पता कर सकेंगे कि आपने कितनी बार फोन को अनलॉक किया?, अभी तक आपके फोन पर कितने नोटिफिकेशंस आए? इस फीचर का मकसद लोगों को स्मार्टफोन की लत के बारे में अवगत कराना है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें