Xiaomi फ्री में दे रही है Redmi Note 5 Pro, बस करना होगा यह काम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 09 May 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Follow Xiaomi Mi Home on Facebook & Instagram and stand a chance to win Redmi Note 5 Pro
RedMi Note 5 PRO

    शाओमी अपने भारतीय यूजर्स के लिए शानदार तोहफा लेकर आई है। कंपनी अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा मांग में रहने वाला रेडमी नोट 5 प्रो फ्री में दे रही है और इसके लिए कंपनी ने एक कैंपेन शुरू किया है।

    इस कैंपेन का नाम शाओमी ने#FutureLivesHereरखा है। इसके तहत आपकोMi Homeके फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करना है। इसकी जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है।

    विज्ञापन

    इस कैंपेन के तहत आपको एक सवाल का जवाब देना है। सवाल है- आप Mi Home से कौन-सा प्रोडक्ट अपने घर ले जाना पसंद करेंगे और क्यों?

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उसके बाद आपको पेज को लाइक और शेयर करना है। अपने दोस्तों को भी टैग करना है। सबसे उम्दा जवाब देने वाले को रेडमी नोट 5 प्रो जीतने का मौका मिलेगा। एमआई होम का फेसबुक पेजwww.facebook.com/MiHomeINऔर इंस्टाग्राम पर इसे@mihomeinपर फॉलो किया जा सकता है। बस आपका काम यहीं खत्म हो जाता है। इसके बाद कंपनी एक लकी ड्रॉ निकालेगी जिसके बाद रेडमी नोट 5 प्रो के विजेताओं के नाम की घोषणा होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें