Nokia 2.3 Vs Redmi 8a Vs Realme C2 में से कौन है बेहतर, जानें यहां

भारत के स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट तक के स्मार्टफोन मौजूद हैं। साथ ही अब शाओमी, एचएमडी ग्लोबल और रियलमी जैसी कंपनियां भी लोगों के बजट को ध्यान में रखकर अलग-अलग प्राइस टैग के साथ डिवाइसेज उतार रही हैं। इतना ही नहीं अब लोगों को प्रीमियम से लेकर किफायती कीमत तक वाले डिवाइसेज में नॉच डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा जैसे फीचर्स मिले हैं। अभी हाल ही में एचएमडी ग्लोबल ने मिड रेंज में नोकिया 2.3 स्मार्टफोन को कायरो (Cairo) में पेश किया है। इससे पहले ही रेडमी 8ए और रियलमी सी2 मार्केट में एंट्री ले चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि तीनों में से कौना-सा स्मार्टफोन बेहतर है...

तीनों स्मार्टफोन की कीमत
एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 2.3 की कीमत 109 यूरो (करीब 8,600 रुपये) रखी है। फिलहाल, यह स्मार्टफोन भारत में उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तो कंपनी जल्द ही नोकिया 2.3 को भारत में लॉन्च करेगी।चीनी टेक कंपनी रियलमी का सी2 (Realme C2) स्मार्टफोन भारत में 5,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।शाओमी ने रेडमी 8ए (Redmi 8A) स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 6,499 रुपये रखी है। साथ ही इस फोन का 3 जीबी रैम वाला वेरियंट 6,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।

नोकिया 2.3 की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉडकोर मीडियाटेक हेलियो ए22 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स इस फोन के 5 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 5 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।