Xiaomi के सात Smart TV एक साथ हुए महंगे, 3000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

पिछले महीने ही खबर आई थी कि नए साल में स्मार्ट टीवी और एलईडी टीवी की कीमतें बढ़ने वाली हैं, लेकिन उस दौरान तक एक-दो कंपनियों ने ही कीमतों के बारे में जानकारी दी थी लेकिन अब शाओमी ने पहली बार आधिकारिक तौर पर अपने सात टीवी मॉडल्स की कीमतों में इजाफे का एलान कर दिया है। शाओमी के टीवी की कीमतों में 3,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं।

आपको बता दें कि Xiaomi के टीवी को नई कीमतों के साथ उसकी वेबसाइट पर देखा जा सकता है। शाओमी टीवी के जिन मॉडल्स की कीमतों में इजाफा हुआ है उनमें Mi TV 4A, Mi TV 4A Pro, Mi TV 4X और Mi TV Horizon Edition शामिल हैं।

Mi TV 4A Pro के 32 इंच के वेरियंट की कीमत अब 14,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 13,999 रुपये थी। Mi TV 4A Horizon Edition के 32 इंच मॉडल की कीमत अब 15,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 14,499 रुपये थी।