Mi A3 को मिला दूसरा Android 11 अपडेट, पहले अपडेट के बाद खराब हुए थे कई फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Jan 2021 03:01 PM IST
Xiaomi Mi A3 Gets Second Android 11 Update After Last Release Caused Bricking Issue
mi a3

    शाओमी ने कुछ दिन पहले अपने स्मार्टफोन Mi A3 के लिए एंड्रॉयड 11 का अपडेट जारी किया था, उसके बाद कई यूजर्स के फोन बंद पड़ गए। यूजर्स ने इसकी शिकायत की तो शाओमी ने फ्री में फोन को रिपेयर करने का एलान किया और अपडेट को टाल दिया था और अब कंपनी ने फिर से नया अपडेट जारी किया है जिसमें बग को दूर कर दिया गया है। Xiaomi Mi A3 के लिए जारी हुए नए एंड्रॉयड 11 अपडेट का वर्जन नंबर 12.0.3.0 है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट की साइज 1.40 जीबी है जिसमें दिसंबर 2020 का सिक्योरिटी पैच भी है।

    फ्री में रिपेयर होंगे सभी फोन

    Xiaomi ने साफ शब्दों में कहा है कि अपडेट के बाद जिन यूजर्स के Mi A3 खराब हुए हैं वे देश के 2,000 से अधिक सर्विस सेंटर पर जाकर मुफ्त में अपना फोन टीक करवा सकते हैं। खास बात यह है कि जिन फोन की वारंटी खत्म हो गई है उन्हें भी फ्री में सर्विस सेंटर पर रिपेयर कराया जा सकता है।

    Mi A3 अपडेट के बाद क्या हुआ?

    शाओमी ने Mi A3 के लिए एंड्रॉयड 11 का अपडेट जारी किया था जिसमें बेहतर ऑडियो एक्सपेरियंस, बेहतर डू नॉट डिस्टर्ब जैसे फीचर्स शामिल थे, लेकिन अपडेट करने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए कहा है कि अपडेट के बाद उनका फोन पूरी तरह से बंद हो गया है।

    कई यूजर्स ने दावा किया था कि कंप्यूटर से कनेक्ट करने के बाद भी फोन ऑन नहीं हो पा रहा है। इस तरह की दिक्कतों को तकनीकी भाषा में ब्रिकिंग (Bricking) कहा जाता है। इस बग के कारण केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों के यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें