Xiaomi के 55 इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज, जानें कीमत व फीचर्स

Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपने दो स्मार्ट टीवी लांच किए हैं जिनमें 55 इंच का Mi TV 4X Pro और 43 इंच का Mi TV 4A Pro शामिल हैं। शाओमी के इन दोनों टीवी में Amlogic 960X प्रोसेसर दिया गया है और इन टीवी में शाओमी के पैचवॉल व एंड्रॉयड टीवी दोनों का सपोर्ट दिया गया है। इन दोनों टीवी की बिक्री आज यानि 15 जनवरी को फ्लिपकार्ट, एमआई होम और एमआई डॉट से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा।

दोनों टीवी की खासियतों की बात करें तो इनमें 20W का स्टेरियो स्पीकर्स मिलेगा। साथ भी टीवी की किनारा भी कम है। टीवी की बॉडी की फिनिशिंग मेटालिक है। टीवी के साथ ब्लूटूथ रिमोट मिलेगा जिसमें गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट होगा। रिमोट में बोलकर भी आप टीवी को ऑपरेट कर सकेंगे। इसके अलावा टीवी इनबिल्ट रूप से क्रोमकास्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने 14 कंपनियों से वीडियो के लिए साझेदारी की है। इसमें में 2GB की रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। टीवी में Amlogic 960X प्रोसेसर दिया गया है

Mi TV 4X Pro (55 इंच) टीवी की डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2160x3840 पिक्सल यानि 4K अल्ट्राएचडी है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए माली 450 GPU मिलेगा। Mi TV 4A में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, तीन HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, 1 S/PDIF पोर्ट और एक इथरनेट पोर्ट है। टीवी में Amlogic 960X प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी की कीमत 39,990 रुपये है।