Airtel ने लांच किया 300 रुपये से कम कीमत वाला प्लान, रोज मिलेगा 1GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 14 Jan 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Airtel Offers Unlimited Calling, 1GB Data with Rs 289 Prepaid Recharge
AIRtel

    Airtel ने अपने ग्राहकों को वापस पाने के लिए नया प्री-पेड प्लान लांच किया है। एयरटेल के इस प्री-पेड प्लान की कीमत 289 रुपये है। एयरटेल के इस प्लान की टक्कर वोडाफोन के हाल ही में लांच हुए 279 रुपये वाले प्लान से होगी। एयरटेल का यह प्लान दिल्ली मुंबई जैसे मेट्रो शहरों को छोड़कर सभी सर्किल के लिए है। तो आइए एयरटेल के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Vodafone लाया नया प्री-पेड प्लान, 69 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 96.6GB डाटा 

    एयरटेल के 289 रुपये वाले प्लान के फायदे

    एयरटेल के नए 289 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 48 दिनों की है। यहां आपको बता दें कि वोडाफोन के 279 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के तहत आप रोमिंग में फ्री इनकमिंग के साथ अनलिमिटेड आउटगोइंग कॉलिंग कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Airtel ने लांच किया नया प्लान, फ्री में मिलेगा 1TB डाटा

    गौरतलब है कि एयरटेल ने हाल ही में 76 रुपये का प्री-पेड प्लान लांच किया है जो कि नए ग्राहकों के लिए है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ 26 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इस प्लान में 100 एमबी डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा 60 पैसे की दर से लोकल व एसटीडी कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान की अच्छी बात यह है कि यह प्लान 2G/3G/4G सभी ग्राहकों के लिए है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें